ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण से ही होगा पर्यावरण का संरक्षण- संभागायुक्त

Jun 05 2020

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर 5000 पौधे रोपे गए। संभागायुक्त एवं निगम प्रशासक एमबी ओझा, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन, सीईओ जिला पंचायत शिवम वर्मा एवं नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन ने मोतीमहल स्थित नगर निगम के संग्रहालय में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में पौधे रोपे तथा सभी पौधों को संरक्षित करने का संकल्प लिया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए हर संस्था एवं हर व्यक्ति को  अपने - अपने स्तर पर प्रयास करने होगें तथा ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने एवं पौधों को संरक्षित रखने से ही पर्यावरण संरक्षित होगा और हमें शुद्व वातावरण मिल पाएगा। उक्ताशय के विचार संभागायुक्त एवं नगर निगम प्रशासक एमबी ओझा ने निगम संग्रहालय में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में पौधारोपण करते हुए व्यक्त किए। 
इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं नगर निगम के अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। इस पर निगमायुक्त श्री माकिन ने बताया कि आज नगर निगम ग्वालियर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर भर में विभिन्न स्थानों पर 5 हजार पौधे रोपे गए तथा सभी पौधों के संरक्षण की जि मेदारी विभिन्न विभागाधिकारियों को दिए। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा पिछले वर्ष भी आज ही के दिन निगम द्वारा 5 हजार पौधे रोपे गए थे जो की आज भी संरक्षित हैं और विकसित हो गए हैं। 
पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान अपर आयुक्त नगर निगम नरोत्तम भार्गव, आरके श्रीवास्तव, दिनेश शुक्ला सहित संग्रहालय अधीक्षक  मुकेश बंसल, पार्क अधीक्षक बीके त्यागी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।