एनएसएस ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सायकल रैली निकाली

Jun 05 2020

ग्वालियर। बेहतर भविष्य के लिये हमें स भलना होगा क्योंकि कोविड-19 विश्व व्यापी संकट कोरोना काल स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश है। पर्यावरण से छेड़छाड़ मानव के लिये जानलेवा साबित हो सकती है। कोरोना महामारी यह चेतावनी है कि विश्व के सभी लोग एकजुटता के साथ पर्यावरण से छेड़छाड़ न करें। कोरोना संकट ऐसा समय है कि हम चेते। प्रकृति के संदेश को समझे सब मिलकर कदम बढ़ायें और अपने आप को स्वस्थ बनायें। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यह बात डॉ. संजय पाण्डेय ने कही। एस.डी.एस. प्रसाद झोन-19 के नेतृत्व में प्रभात फैरी के रूप में कोरोना जागरूकता के लिये वार्ड-34, 42, 43 में स्वयंसेवक कार्य कर रहे हैं। स्वस्थ शरीर के लिये प्रतिरोधकता क्षमता को बढ़ाने के लिये विश्व पर्यावरण दिवस पर सायकल रैली का आयोजन माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाइ एवं कोरोना निगरानी समिति द्वारा किया गया है। इस रैली का नेतृत्व वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय ने किया। 
डॉ. पाण्डेय ने बताया कि प्रकृति को हम सब लोगों ने मिलकर काफी समय से स्वच्छ बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया परन्तु सफलता नहीं मिल पाई, कोरोना संकट काल के समय लॉकडाउन में पर्यावरण को प्रकृति ने अपने आप स्वच्छ बनाकर अपना संतुलन बना लिया। प्रकृति का यह पलटवार हम सब लोगों के लिये कोरोना के संकट में यह संदेश है कि इसको संभालकर रखें।
प्रकृति द्वारा नि:शुल्क मिलने वाली ऑक्सीजन को कोरोना संकटकाल में उचित मूल्य देकर भी ले पाना काफी कठिन हो रहा है। इसलिए प्रकृति द्वारा प्रदत्त सभी चीजों को संभालकर रखना चाहिए। कृत्रिम ऑक्सीजन की आवश्यकता अति आवश्यक होने पर ही लिया जाये। सायकल द्वारा हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं और कोरोना संकट में रोग-प्रतिरोधक क्षमता को सायकल द्वारा प्रदूषण हटाकर बढ़ा सकते हैं।  सायकल रैली में सामाजिक संस्था दीपक जैसवाल, अनूप, दीपक प्रजापति, स्वयंसेवक अंकुर चौरसिया, तरूण रोहिरा, योगेश माहौर, वैष्णवी, यश, अंकुश, अनिरूद्ध आदि लोग उपस्थित थे।