रे ऑफ होप फाउंडेशन ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

Jun 05 2020

ग्वालियर। संस्था के डायरेक्टर राजू फ्रांसिस द्वारा पौधा रोपड़ किया गया। जिसमें कई प्रकार के पौधों का रोपड़ किया गया। इस अवसर पर लोगो को  पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया गया कि अपने पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान की जाए एवम् इसको सहेजने की कोशिश की जाए।  पर्यावरण प्रकृति की अनमोल धरोहर है। इस अवसर पर संस्था के प्रशासक आशीष ख्रीस्त एवम् प्रबन्धक राघवेंद्र सिंह तोमर, पवन, महेश, प्रहलाद आदि उपस्थित थे।