कार की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत

Jun 05 2020

ग्वालियर। मवेशियों के लिए चुनी-पीना लेकर जा रहे बुजुर्ग व युवक की बाइक मेंं तेज र तार कार सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक व बुर्जुग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा उटीला थाना क्षेत्र के बेहट रोड का है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद हादसे के लिए जि मेदार कार को जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
बिजौली थाना क्षेत्र धांगी कला निवासी गोरे लाल बघेल (62) पुत्र खच्चू लाल किसान है और वह मवेशियों के लिए चुनी-पीना लेने के लिए भूरा आदिवासी (20) पुत्र किशन लाल आदिवासी निवासी पिछोर शिवपुरी के साथ बाइक से उटीला गए थे। चुनी पीना लेकर वे लौट रहे थे और अभी बेहट रोड पर थे कि तभी सामने से आ रही फॉच्र्यूनर कार क्रमांक एमपी 07 सीई 8282 के चालक ने तेज व लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे हवा में उछले और सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद आरोपी चालक अपना वाहन छोड़कर भाग गया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मृतको के शव पीएम हाउस भेज कर हादसे में जि मेदार कार को जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नंबर के आधार पर कार की डिटेल निकाली तो वह पुरूषोतम शर्मा के नाम दर्ज है।