सर्व ग्वालियर एप के माध्यम से लोगों को मिल रहा है सस्ता सुरक्षा कवच

Jun 04 2020

ग्वालियर। स्व-सहायता समूहों द्वारा बनाये जा रहे कोविड-19 में जरुरी उत्पादो का बेहतर तरीके से विपणन हो सके और स्व-सहायता समूहों के सदस्यो की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके इसके लिये स्मार्ट सिटी के सहयोग से जिला पंचायत द्वारा सर्व ग्वालियर विपणन केन्द्रो की शुरुआत की गई है। इन विक्रय केन्द्रो पर स्व सहायता समूहो द्वारा बनाये गये मास्क, साबुन, सेनेटाईजर आदि उत्पादो को आम लोगो द्वारा भी काफी सराहा जा रहा है। इन केंद्रों पर अभी तक हरे कलर के मास्क उपलब्ध कराए जा रहे थे जबकि अब महिलाओं द्वारा विभिन्न रंगों में आकर्षक मास्क तैयार किए जा रहे हैं इसके साथ ही महिलाओं के उपयोग हेतु विशेष प्रकार के मास्क बनाए जा रहे हैं जिससे उनका पूरा सिर ढका रहेगा एवं मास्क के रूप में भी उपयोग हो सकेगा। 
ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर सीईओ स्मार्ट सिटी श्रीमती जयति सिंह एवं सीईओ जिला पंचायत शिवम वर्मा के प्रयासों से ग्वालियर में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत जिला पंचायत द्वारा गठित स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्रियों के विपणन के लिए सर्व ग्वालियर होम सर्विस के साथ साथ विपणन केन्द्रो की भी शुरुआत की गई है। जहाँ स्व सहायता समूहो के द्वारा बनाये गये साबुन, हैण्डवॉश, कोविड-19 किट सैनेटाइजर एवं मास्क आदि अन्य घरेलू उपयोगी सामग्री का विपणन प्रार भ किया गया है। जिला पंचायत के अंतगर्त 2400 स्व सहायता समूहो के सदस्यो द्वारा कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये मास्क सहित अन्य जरुरी उत्पादो का निर्माण किया जा रहा है। विपणन केन्द्र खुलने से इन स्वसहायता समूहो के उत्पादो को विक्रय करने के लिये एक मंच प्राप्त हुआ है, तो वहीं शहर में कोरोना से बचाव के लिये जरुरी सामान जैसे मास्क, साबुन, सेनेटाइजर इत्यादी उत्पाद अब लोगो को भी आसानी से और सस्ते दामो में सुलभ हो रहे है। स्व सहायता समूहो द्वारा बनाये गये यह उत्पाद आम लोगो द्वारा भी काफी पसंद किये जा रहे है।  
कोरोना महामारी के संकटकाल में प्रशासन की यह पहल सराहनीय है। जिला प्रशासन की इस पहल से जहाँ स्व-सहायता समूहो के सदस्यो को रोजगार प्राप्त हो रहा है तो वही पर लोगो को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के सस्ते और सुलभ साधन भी उपलब्ध हो पा रहे है।