संजीवनी समाज सेवा संस्था ने रंगोली बनाना सिखाया

Jun 04 2020

 ग्वालियर। संजीवनी समाज सेवा संस्था के सात दिवसीय रेनबो समर कैंप में पोस्टर रंगोली बनाना सोनल जैन ने सिखाया।  रंगोली के पहले सभी रंगोली के कलर को छलनी से छान कर रंगोली, ओम, तरह-तरह के फूल, पत्ती बनाकर पोस्टर रंगोली बनाना सिखाया।
कार्यक्रम में नीलम जैन, स्वाति जैन, अध्यक्ष अंजू जैन, सचिव चित्रा जैन, सुनीता जैन, कमलेश अरोरा, मेघा अग्रवाल, ममता गुप्ता ,रश्मि पवार, रितु शर्मा, रागिनी श्रीवास्तव, रश्मि भसीन, शिवानी सेठ, रितु सलूजा, शिखा सोनी, पूनम, शशि जैन, अल्पना जैन, बबीता जैन, एकता गर्ग, मनीषा अग्रवाल उपस्थित रहे।