महिला सुरक्षा एवं सहायता हेतु नवीन एवोन परियोजना का शुभारंभ
Jun 04 2020
ग्वालियर। संस्था की गोल का मंदिर ब्रांच पर क्षेत्रीय महिलाओं हेतु कोविड 19 कोरोना जैसी संवेदनशील बीमारी से अपने आप को कैसे सुरक्षित रखें इस विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। कैसे शासन के नियमों का पालन करें सोशल डिस्टेंस कैसे मेन्टेन करें आदि के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की मु य अतिथि संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सीमा शर्मा थीं जिन्होंने अपने उद्बोधन में महिलाओं को किस प्रकार सुरक्षित रहना हैं। इस पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के कोषाध्यक्ष डॉ केके दीक्षित ने उन्होंने महिला हिंसा पर अपनी बात रखते हुए महिलाओं के कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप संस्था की ब्रांच मैनेजर श्रीमती नीलम दीक्षित उपस्तित थी उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला । साथ ही बताया कि यह परियोजना क्या -क्या कार्य करेगी एवं महिलाओं को परामर्श सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ेंगी यह वर्ष भर में अनुमानित 20,000 महिलाओं जागरुक करने का लक्ष्य है। कार्यक्रम का संचालन संस्था के कार्यक्रम अधिकारी अचेन्द्र सिंह कुशवाह द्वारा किया गया। कार्यक्रम को कोविड 19 के नियमों को ध्यान में रखकर किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









