दो लगेज वाले यात्रियों को लौटाया, ग्वालियर स्टेशन आईं 9 ट्रेन

Jun 03 2020

                    
ग्वालियर। लंबे इंतजार के बाद दिल्ली से पहली ट्रेन तेलंगाना व जबलपुर एक्सप्रेस के साथ ही झांसी की ओर से सुबह तक आठ ट्रेनों देश के अन्य शहरों में फंसे यात्रियों को लेकर ग्वालियर पहुंची। वहीं ग्वालियर से भी इन ट्रेनों से सवार होकर यात्री दूसरे शहरों के लिए रवाना हुए। स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के जवानों की थ्री- लेयर चेकिंग से गुजरने के बाद आने व जाने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद स ाी यात्रियों को सामान्य मिलने पर जाने दिया गया।
एक जून से यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने ट्रेनों का परिचालन शुरु किया है, जिससे ग्वालियर आने व जाने वाली नौ ट्रेनों से बुधवार सुबह तक ग्वालियर से सैकड़ों यात्री ग्वालियर पहुंचे वहीं इन ट्रेनों से दूसरे शहरों के लिए भी बड़ी सं या में यात्री सवार हुए।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए यात्रियों को संक्रमण से बचाने के लिए रेलवे प्रशासन ने कड़े प्रबंध किए हैं। रात में दिल्ली से पहली ट्रेन तेलंगाना एक्सप्रेस ग्वालियर पहुंची उसके बाद पूरी रात दिल्ली व झांसी की ओर से ट्रेनों की आवाजाही सुबह तक  लगातार जारी रही।
स्थानीय रेल प्रबंधन ने यात्रियों को सुविधा देते हुए दस कुलियों को यात्रियों के ट्रेन से लगेज उतारने व चढ़ाने के लिए स्वीकृति दी है। परमिशन मिलने के बाद बीती रात केवल दो कुली ही स्टेशन पर पहुंचे और लगेज उठाने के लिए यात्रियों से मनमाने दाम वसूल किए। हालंाकि यात्रियों की कुलियों से झड़प ाी देखने को मिली।                      
774 आए, 687 यात्री रवाना हुए ग्वालियर से
 दिल्ली व झांसी से ग्वालियर पहुंची नौ ट्रेनों से ग्वालियर आने वाले यात्रियों की सं या 774 रही वहीं ग्वालियर  से दूसरे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों की सं या 687 आरपीएफ ने दर्ज की। वहीं पूर्व में ट्रेनों में आरक्षण करा चुके 40 यात्रियों ने निजी कारणों के चलते यात्रा रद्द कर दी।