सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Jun 03 2020

ग्वालियर। घर से काम के लिए निकले एक युवक की ग्वालियर में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई बताया गया है कि मृतक सूरज दतिया जिले का रहने वाला था और यहां ग्वालियर में मजदूरी करने के लिए रह रहा था सुबह-सुबह वह अपनी साइकिल से चार शहर का नाका इलाके में काम करने के लिए निकला था तभी ईट से भरी ट्रॉली ट्रक ने उसे टक्कर मार दी उसके बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया पुलिस ने वाहन जप्त कर मृतक के शव को पीएम हाउस पहुंचा दिया है।