लॉकडाउन में मजदूरों की लाचार जिंदगी पर मौत पड़ी भारी : शर्मा

Jun 03 2020

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को कांग्रेस भवन पर जिला उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ के द्वारा कोरोना महामारी लॉकडाउन में विभिन्न प्रांतो से अपने-अपने घरो से पहुचंने के लिये पलायन कर रहे मजदूरो के आक्समिक निधन पर केंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखकर श्रृृद्धांजली अर्पित की। श्रृद्धांजली सभा का संचालन मप्र कांग्रेस उपभोक्ता प्रकोष्ठ के सचिव विकास खरे ने किया। 
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने विभिन्न प्रांतो से पलायन करते हुए हजारो किलोमीटर पैदल चलते हुए आक्समिक मौत के मुंह में समाए मजदूरो केा श्रृद्धांजली देते हुए कहा कि लॉकडाउन कोरोना के दौरान मजदूरो को जिस तरह से पलायन हुआ, पैदल चले, भूखे प्यासे मरे, इन मजदूरो की देखभाल और इनकी जिंदगी बचाने में केन्द्र सरकार कोई कारगर कदम उठा नही पाई, जिन प्रांतो मे यह मजदूर काम कर रहे थे उन मजदूरो को उन प्रांतो में रहने, खाने की असुविधा हुई उसका भी इंतजाम भाजपा सरकार नही कर पाई, हजारो किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए मजदूर चलते हुए मौत के मुंह में समाते रहे, रेल के पटरियों पर जान गवाते रहे, महिलांए, बुजुर्ग और बच्चे निरंत पैदल आते रहे। पलायन करते समय जिन मजदूरो का निधन हुआ उन परिवारो के प्रति कंाग्रेस अपनी संवेदना व्यक्त करती है। 
श्रृद्धाजली सभा में प्रकोष्ठ के महासचिव चंन्द्रभान सिंह परिहार, ब्लॉक उपाध्यक्ष संजीव दीक्षित, प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विभोर मेहता, षिवम करईया, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मुकेष जाटव, सह सचिव रोहित पाल, रिंकू जाटव, आकाष राठौर, चेतन दुबे, यशवर्धन चौहान, हिमांशू आरस, विषाल चैधरी, अर्जुन ढांगोर, विष्णू माहौर, विशाल करोसिया, योगेष तौमर, नीरज माहौर, मुकेश पाल आदि उपस्थित थे।