अब हरिशंकरपुरम कंटेनमेंट एरिया घोषित
Jun 02 2020
ग्वालियर। कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पॉश कॉलोनी हरिशंकरपुरम को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया है और यहां सिर्फ आपातकालीन सेवा से जुड़े लोगों को ही आने और जाने की इजाजत होगी। इसके लिए कॉलोनी के गेट पर पुलिस के जवान और अफसर तैनात कर दिए हैं, जो आने और जाने वाले की पड़ताल कर रहे हंै।
जांच में पता चला है कि जो युवक कोरोना संक्रमित मिला है वह कुछ दिन पहले अलीगढ़ गया था और उसी दिन वापस लौट आया था। संक्रमित मरीज मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम पता लगा रही है कि युवक किस-किस के संपर्क में आया था। जिससे उनकी भी स्क्रीनिंग कराई जा सके और संक्रमण को रोका जा सके।
हरिशंकरपुरम निवासी युवक को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद लोग दहशत में हैं और एक दूसरे से पता लगा रहे हैं कि उनके संपर्क में कौन-कौन आया था, साथ ही एक दूसरे से दूरी भी बना ली है, जिससे वे इस महामारी की चपेट में ना आने पाएं और उनका परिवार भी किसी के संपर्क में ना आने पाएं। एहतियात के चलते अगर बात करनी पड़ रही है तो मोबाइल या छत के माध्यम से दूरी बनाकर बातचीत कर रहे हैं।
पुलिस द्वारा समझाइश के बाद से ही हरिशंकरपुरम की गलियां सूनी हो गई हैं और कोई भी अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहा है। जो लोग बाहर जा रहे हैं वे आपातकालीन सेवाओं से जुड़े हुए हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









