पुलिस ने पांच हजार का इनामी हत्यारा पकड़ा

Jun 02 2020

ग्वालियर। बाबा की हत्या का बदला लेने के लिए दूधिए सिकंदर नरवरिया पुत्र तुलसीराम नरवरिया की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी देशराज सिंह गुर्जर को मुरार थाना पुलिस ने बीपी सिटी के पास से दबोच लिया है। आरोपी ने विगत मई माह में अपने आठ अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। इसकी गिर तारी पर पुलिस कप्तान नवनीत भसीन ने पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।  मु य आरोपी के हाथ आने के बाद शेष अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश देना शुरू कर दिया है।
जिरेना निवासी सिकंदर नरवरिया (40) पुत्र तुलसीराम नरवरिया पेशे से दुधिया था। विगत 13 मई को वह अपने साथियों रामदीन कुशवाह ओर गिरधारी के साथ अलग- अलग बाइक पर दूध लेकर बांटने जा रहे थे। गिरधारी पीछे चल रहा था और रामदीन तथा सिकंदर बराबर चल रहे थे। अभी वे कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि तभी एक स्कार्पियो कार के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे बाइक सहित जमीन पर गिर गए। वे संभल भी नहीं पाए कि तभी स्कॉर्पियो से उतरे युवकों ने रायफल तथा लाठियों से उन पर हमला कर दिया। इसी बीच हमलावरों ने सिकंदर के माथे पर रायफल अड़ाकर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।           
 सिकंदर की हत्या के मामले में पुलिस ने देशराज गुर्जर, धर्मवीर गुर्जर, नीटू गुर्जर, भगत सिंह गुर्जर, वासूदेव सिंह, गंधर्व सिंह, निरंजन सिंह गुर्जर, शेरू लोधी और दीवान सिंह लोधी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। देशराज के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने वारदात में फरार अन्य हमलावरों की तलाश में पुलिस पार्टी रवाना कर दी है।
इनकी रही भूमिका : आरोपी को पकडऩे में थाना प्रभारी अमित भदौरिया, एसआई देवेन्द्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक कमलेश यादव, आरक्षक बेताल सिंह, मंकरद सिंह, योगेन्द्र सिंह और सत्यभान सिंह की सराहनीय भूमिका रही।