नौतपा बिना तपे ही हुआ विदा
Jun 02 2020
ग्वालियर। दो दिन पहले भले ही नौतपा ने जमकर तपाया हो, लेकिन इसके बाद लगातार आंधी और बरसात ने इसके तेवरों पर लगातार पानी फेरने का काम किया। लेकिन शीतल हवा के साथ फिजा में घुली ठंडक ने फिर इसे तपने नहीं दिया, इन हालात में जहां लोगों को गर्मी से राहत है, वहीं नौतपा बिना तपे ही विदा हो गया। अरब सागर में बने सिस्टम का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते अब फिलहाल एक सप्ताह तक तो पारा बढऩे वाला नहीं। मौसम विभाग ने भी साफ कर दिया है कि पंजाब से बन रही द्रोणिका अब भी कायम है, जिसके चलते 40 से 45 किलोमीटर र तार से तेज ठंडी हवा चलेगी साथ ही बरसात भी शहर को तरबतर करती रहेगी।
सूरज की निस्तेज किरणों और शीतल हवा ने शहर की फिजा में ठंडक घोली तो फिर दिनचर्या भी सामान्य दिखाई दी। सुबह के बाद दोपहर में भी लोग घरों से बाहर आए और सामान्य दिनों की तरह समय बिताते दिखे। द तरों में भी मौसम के इस बदलाव के साथ अब गहमा गहमी बढऩे लगी है, उधर बाजारों में भी लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। गर्मी के कारण शहर की सड़कों पर पसरा रहने वाला सन्नाटा टूट चुका है। यही नहीं जहां तेज गर्मी ने एसी तक को फेल कर दिया था अब पंखे की हवा गर्मी से जंग जिताने में सक्षम है। लोग रात को सुकून की नींद ले पा रहे हैं, वहीं दोपहर को होने वाली बेचैनी भी खत्म हो चुकी है।
भले ही शहर में मानसून की दस्तक जून के अंत तक ही होगी, लेकिन इससे पहले अरब सागर में बने सिस्टम ने अंचल में प्रवेश कर लिया है, जिसके चलते अब चार से पांच दिन हर शाम बरसात भरी होगी, साथ ही आगे भी रुक-रुककर बरसात का सिलसिला जारी रहेगा। इसे प्री मानसून की दस्तक माना जा सकता है। वहीं मौसम के जानकारों का यह भी कहना है कि अब और सिस्टम भी लगातार बनेंगे, जो शहर के ऊपर से गुजरते हुए बरसात को अंजाम दे सकते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









