गोपाल किरन समाज सेवी संस्था ने जरूरतमंदों को खाद्यान्न सामग्री बांटी

Jun 02 2020

ग्वालियर। संस्था ग्वालियर द्वारा संस्था प्रमुख प्रकाश नेमराजे द्वारा अपने सभी सहगियों के साथ "मेरा भारत मेरी सेवा, जिसमें कोई भूखा न रहे "  के तहत लॉक डाउन के पहले दिन से ही मन में लोगों की सेवा का संकल्प लेकर खाद्य सामग्री वितरित कर रहा है। गोपाल किरन समाज सेवी संस्था, ग्वालियर ने निमराजे सदन न्यू मोहन नगर थाटीपुर ग्वालियर पर बच्चों को रामप्रसाद बसेडिया, पंचायत अधिकारी थाठीपुर, ग्वालियर, जिला अध्यक्ष पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग-ग्वालियर एवं प्रदेश सचिव म.प्र. भोपाल वं प्रदेश महासचिव जनसेवा जन अधिकार महासंघठन म.प्र.भोपाल के कर कमलों द्वारा खाद्यान्न सामग्री वितरित की गयी ।  प्रकाश सिंह निमराजे अध्यक्ष, गोपाल किरन समाज सेवी संस्था,   ने सभी के हाथों को सेनेटाइज कराकर सामग्री का वितरण कराया श्रीप्रकाश सिंह निमराजे ने अपने उदबोधन में बच्चों से कहा कि  जिंदगी है तो संघर्ष हैं, तनाव है, ख़ुशी है, डर है।  लेकिन अच्छी बात यह है कि ये सभी अनित्य हैं। समयरूपी नदी के प्रवाह में सब प्रवाहमान हैं।