संजीवनी समाज सेवा संस्था ने मजदूरों को सामग्री वितरण की

Jun 02 2020

 ग्वालियर। वैश्विक महामारी से बेरोजगार हो चुके कामगारों और मजदूरों के घर लौटने का सिलसिला जारी है। ऐसे मे संजीवनी समाज सेवा संस्था ने  150 मजदूरो को चप्पल, आटा, चावल, दाल, बिस्कुट और नमकीन  वितरण किया। कार्यक्रम  संयोजिका नीलम जैन, रश्मि भसीन, ममता गुप्ता,  अध्यक्ष अंजू जैन, सचिव चित्रा जैन, मेघा अग्रवाल,  रितु शेलुजा, शिवानी  सेठी, सुनीता जैन, रश्मि पवार, कमलेश अरोरा, अल्पना जैन, अंजली शर्मा, आभा जैन एवं अन्य सदस्य  उपस्थित रहे। सोशल डिस्टेसं के साथ मालवा कॉलेज में सामग्री वितरण किया।