नाला सफाई कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं-निगमायुक्त
Jun 02 2020
ग्वालियर। ग्वालियर नगर निगम सीमांतर्गत आने वाले सभी छोटे बढे नाले हर हाल में 15 दिवस में पूर्ण रुप से साफ हो जाएं तथा शहर में जितने भी जलभराव वाले क्षेत्र हैं, उनके आस पास के नालों की सफाई का विशेष ध्यान रखें। नालों की सफाई को लेकर लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होगी तथा किसी भी अप्रिय स्थिति के लिए संबंधित जि मेदार होगें। उक्ताशय के निर्देश नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन ने मंगलवार को नाला सफाई एवं जलभराव वाले क्षेत्रों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को दिए।
बालभवन के ऑडोटोरियम में आयोजित समीक्षा बैठक में अपर आयुक्त नरोत्तम भार्गव, आर के श्रीवास्तव, दिनेश शुक्ला एवं राजेश श्रीवास्तव, उपायुक्त एपीएस भदौरिया, सत्यपाल सिंह चौहान, हसीन अ तर, पवन सिंघल सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों के उपायुक्त, सीसीओ, सीओ एवं क्षेत्राधिकारी व स्वास्थ्य अधिकारी एवं सहायक स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सोशल डिस्टेस्ंिांग का पूर्ण पालन किया गया। बैठक में निगमायुक्त माकिन ने नाला सफाई कार्य की समीक्षा की जिसमें संबंधित अधिकारियों द्वारा बताया गया कि छोटे सभी नाले साफ हो गए हैं तथा कुछ जो बडी मशीनों से सफाई होनी है वह नाले रह गए हैं जिसको लेकर निगमायुक्त श्री माकिन ने 15 दिवस में हर हाल में सभी नालों की सफाई पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा नालों के मुहानों को पुन: निरीक्षण कर चेक करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में बारिश के दौरान जल भराव वाले क्षेत्रों को लेकर जानकारी ली जिसमें अधिकारियों द्वारा बताया गया कि 79 क्षेत्र शहर में ऐसे चिन्हित हैं जहां जलभराव की समस्या आती है। इन क्षेत्रों के आस पास के नालों को विशेष रुप से साफ करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इसके साथ ही मानसून के पूर्व अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









