गरीब मजदूर वर्ग को नीबू की शिंकजी पिलाकर प्यास बुझाई- शर्मा

Jun 01 2020

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को13वें दिन मुरार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोदी जैन ने मुरार चैराहा पर गंगा दशहरा के पावन पर्व पर प्रवासी मजदूरो को नीबू की शिकंजी एवं शीतल स्वच्छ जल पिलाकर उनकी प्यास बुझाई। 
शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने मुरार चौराहा पर गंगा दशहरे के अवसर पर मजदूरो और गरीबो केा नीबू की शिंकजी पिलाते हुए कहा कि प्यास बुझाना पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है, इस भीषण गर्मी में गंगा दशहरा एक शीतलता का पर्व है, गरीब मजदूर वर्ग की प्यास बुझाने से बड़ा कोई पुण्य पुनीत कार्य कोई नही है।
कार्यक्रम में मप्र कांग्रेस के महासचिव अशोक शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद जेन, हरेन्द्र सिंह गुर्जर, सरमन राय, उदल सिंह यादव, देशराज भार्गव, रूपेश यादव, नवल शर्मा, बेताल सिंह गुर्जर, दिनेष एशवार, विजय जैन, वकुल जेन, चंदन राठौर, राजेष सोन, ओमप्रकाष दुबे, सतीष शर्मा, रामू शर्मा, अजय मित्तल, मनीष शर्मा आदि उपस्थित थे।