डॉ. दीपक शर्मा राजपत्रित अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष बने

May 31 2020

ग्वालियर। म.प्र. राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष इंजी. डीके यादव ने डॉ. दीपक शर्मा को मप्र राजपत्रित अधिकारी संघ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री शर्मा वर्तमान में शासकीय महाविद्यालय भितरवार में सहायक प्राध्यापक, राजनीति विज्ञान में पदस्थ हैं।