पानी की बचत को रिसाइकिलिंग जरूरी
May 31 2020
ग्वालियर। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए देवी अहिल्या बाई हमेशा आगे रहीं और जलसंकट से उबारने के लिए कुआं, बावड़ी खुदवाए। आज हम पानी के लिए एक दूसरे के दुश्मन हो रहे हैं, लेकिन पानी बचाने के लिए पहल नहीं कर रहे हैं। हम सभी को जागरुक होते हुए पानी को बचाना होगा और शिक्षा का हो रहा व्यवसायीकरण रोकना होगा, यही उन्हें स"ाी श्रद्धांजलि होगी। यह बात रविवार की सुबह मांढरे की माता के पास स्थित देवी अहिल्या बाई की जयंती पर प्रतिमा पर नमन करते हुए पाल युवा मंच के अध्यक्ष राकेश पाल ने कही।
लॉकडाउन के दौरान पाल युवा मंच के सदस्य व भाजपा नेता सुबह मांढरे की माता स्थित अहिल्या बाई की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे जहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए माल्यार्पण किया गया। इस दौरान सांसद विवेक शेजवलकर ने कहा कि आज अगर हम पानी नहीं बचाएंगे तो आने वाले समय में हमारे बच्चों को ही परेशानी का सामना करना पड़ेगा। लोक माता अहिल्या बाई ने प्राचीन समय में पानी की पूर्ति के लिए जो कार्य किए हैं उससे हम सभी को प्रेरणा लेते हुए आगे आकर कार्य करना चाहिए और पानी की रिसाइकिलिंग और वाटर हार्वेस्टिंग कराना चाहिए। इस दौरान लोक माता अहिल्या बाई की जयंती पर मांडरे की माता स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण पूर्व मंत्री प्रद्यु न सिंह तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, सभापति राकेश माहौर, गंगाराम बघेल, राकेश जादौन, अमरनाथ बघेल, अ िबकेश पाल, सीताराम बघेल, अशोक पाल मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









