बिजली बिल माफी के लिये कांग्रेस ने दिया धरना

May 31 2020

ग्वालियर। बिजली के बिल माफ करने को लेकर रविवार को कांग्रेस द तर सिंदे की छावनी पर कांग्रेस द्वारा धरना दिया गया। धरने का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील शर्मा का कहना था कि कोरोना के दौरान लागू हुए लॉकडाउन में सभी काम -धंधे बंद हो गए। मजदूरों के राजगार छिन गए, यहां तक कि गरीब वर्ग के सामने दो वक्त पेट भरने के लिए खाने तक की व्यवस्था नहीं थी। इसके बावजूद अब इन्हे मोटी राशि के बिजली बिल पकड़ा दिए गए हैं। जो भरना इनके बूते की बात नहीं। धरने पर बैठे कांग्रेसियों का कहना था कि भाजपा की प्रदेश सरकार को गरीब और मध्यम वर्ग की कर्त चिंता नहीं है। बिजली बिलों में कई तरह की विसंगति की गई। पहले तो यह कहा गया कि लॉकडाउन में मीटर रीडिंग नहीं होगी और पिछले बिलों के आधार पर ही आगे के बिल जारी होंगे, लेकिन अब मनमानी रकम के बिल उपभोक्ताओं को थमाए जा रहे हैं। जो कतई उचित नहीं है। यही नहीं कांग्रेस ने कहा है कि गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के बिल पूरी तरह माफ किए जाए। जब तक ऐसा नहीं होता कांग्रेस विरोध जारी रखेगी।