आज प्लेटफॉर्म एक से होगी आवाजाही

May 31 2020

ग्वालियर। स्टेशन पर यात्रियों को कोरोना से बचाने के लिए स्टेशन पर पूरा इंतजाम स्थानीय रेल प्रबंधन कर रहा है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्टेशन चार बार सेनेटाइज किया जाएगा। प्लेटफार्म पर हर घंटे पोंछा व धुलाई मशीन द्वारा सफाई क रने के साथ ही डस्टबिन में कचरा जमा नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही संक्रमण से बचाव के लिए नलों की टोंटियों को हर घंटे में सफाई कर्मी सेनेटाइज करते दिखेंगे। यह पूरी व्यवस्था एक जून से ग्वालियर आने व जाने वाले यात्रियों के लिए की गई है। एक जून को आप रेलवे स्टेशन का रुख करेंगे तो आपको स्टेशन की व्यवस्थाओं में बदलाव सर्कुलेटिंग एरिया में ही देखने को मिल जाएगा। यात्रियों का निर्गम व एक्जिट प्लेटफार्म नंबर एक से ही होगा। वहीं चार नंबर से एंट्री प्रतिबंधित रहेगी। साथ ही प्लेटफ ार्म नंबर एक व दो पर खानपान की सामग्री बिक्री करने वाले वेंडरों की दो बार स्क्रीनिंग कर जांच की जाएगी। प्लेटफार्म पर यात्री सोशल डिस्टेंङ्क्षसग का पालन करें इसके लिए प्लेटफार्म पर आरपीएफ व जीआरपी के जवानों की तैनाती रहेगी।               
प्लेटफार्म नंबर एक स्थित दो व चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा चौबीस घंटे उपलब्ध रहेगी। वीआईपी गेट पर किसी भी निजी वाहन को पार्क करने की इजाजत नहीं होगी। प्लेटफार्म नंबर एक स्थित सभी श्रेणी के वेटिंग रुम की सुविधा यात्रियों को चौबीस घंटे उपलब्ध होगी। वेटिंग रुम के अंदर सेनेटाइजर की व्यवस्था रेलवे द्वारा की जाएगी। कोई भी स्टॉल वेंडर प्लेटफार्म पर आने वाली ट्रेन के कोच के अंदर जाकर स्नैक व पैक खाने के आइटम नहीं बेच सकेंगे। खानपान की सामग्री यात्रियों को स्वयं ही स्टॅाल पर पहुंचकर खरीदनी होगी।