बरसात के बाद शहर का मौसम हुआ सुहाना

May 31 2020

ग्वालियर। देर रात और फिर सुबह हुई बरसात के बाद शहर का मौसम सुहाना हो गया, जहां रात को लोगों ने सुकून की नींद ली, वहीं सुबह भी राहत भरी रही, जिसके चलते जनजीवन टोटल सामान्य दिखाई दिया। आसमान पर बादलों की आवाजाही के चलते सूरज की किरणें भी बिलंव से ही जमीन कर पहुंच सकीं, लेकिन इनकी भी तेजी गायब थी। वहीं गर्म हवा पर नमी भारी पड़ रही है, जिससे लपट के स्थान पर शीतल हवा वातावरण को मस्त बनाए हुए है, भरी गर्मी के मौसम में इस बदलाव ने भले ही लोगों को खुश कर दिया हो, लेकिन नौतपा की हवा निकालकर रख दी है। 
यही नहीं मौसम के जानकार जिस तरह की संभावना जता रहे हैं, यदि वह सच साबित होती है तो फिर नौतपा काल में तो मौसम तपने से रहा। हर रोज पारा नीचे सरक रहा है। 46.6 तक पहुंचा अधिकतम पारा लगातार लुढ़कते हुए शनिवार को 35डिग्री सेल्सियस तक भी नहीं पहुंचा और 34.8 डिग्री सेल्सियस पर ही धराशायी हो गया। रही सही कसर रविवार सुबह बरसे पानी ने पूरी कर दी, जिसके बाद  न्यूनतम पारा मात्र 22.8 डिग्री सेल्सियस रह गया। नमी की मात्रा बढ़कर 84 प्रतिशत हो गई।         
मौसम के मिजाज में आई तब्दीली ने सभी के चेहरे खिला दिए हैं। जब धूप कीतपन का अहसास बेहद कमजोर रहा और ठंडी हवा चलती रही तो फिर लोग घर से बाहर भी निकले और जमकर खरीदारी भी की। तीन रोज पहले तक हालात बेहद खराब थे, सुबह आठ बजे से ही गर्मी और लपट कहर बरपाने लगती थी, जिससे दस बजे तक शहर में क र्यू जैसे हालात बन जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है, बदले मौसम को लेकर उन दुकानदारों के चेहरों पर भी रौनक है, जिन्हें दो माह बाद ताले खोलने और चार पैसे कमाने का अवसर मिला, लेकिन गर्मी के कारण लोग घरों में कैद हो जाते थे और उनका पूरा दिन ग्राहकों के इंतजार में ही बीतता था, जब तक शाम होती थी, दुकानें बंद करने का समय हो जाता था, अब उनका धंधा चल निकला है। ग्राहक दिन भर पहुंच रहे हैं, वहीं आज और बड़ी राहत है।                 
अभी नौतपा में पूरे दो दिन शेष हंै, लेकिन जिस तरह के हालात बन रहे हैं और मौसम के जानकार जो कुछ बयां करते नजर आ रहे हैं उसे देखकर तो यही लगता है कि नौतपा अब नहीं तपने वाला। मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब से लेकर छत्तीसगढ़ और पूर्वी राजस्थान में बनी सिस्टम की लकीर लगातार कायम है। आने वाले दो दिन तक पारे में बढ़ोतरी संभव नहीं है।