महिला की हत्या व अंधेकत्ल का किया पर्दाफाश, तीन आरोपियों को मय सोने के जेवरात सहित किया गिर तार
May 31 2020
ग्वालियर। एक सप्ताह पहले कंपू थाना क्षेत्र में हुए महिला के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा पुलिस ने कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को उठा लिया है। इन्होंने महिला का कत्ल करना कबूल कर लिया है। इनके कब्जे से पुलिस ने महिला का दोपहिया वाहन और सोने की चेन भी बरामद कर ली है। कत्ल की वजह महिला द्वारा ब्लैकमेल करना सामने आई है और पुलिस आरोपियों तक कॉल डिटेल के सहारे पहुंची। 24 मई को ममता चौहान जेएएच में गंभीर हालत में मिली थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था पर नीम बेहोशी की हालत में ही उनसे दम तोड़ दिया था। पुलिस ने पहले इस मामले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था जिसे बाद में हत्या में तब्दील कर दिया गया।
पुलिस ने इस मामले में वीरू बाल्मीक, जीतू बाल्मीक, और भोलू बाल्मीक को गिर तार किया है। कल्लू बाल्मीक फरार है। इसमें मु य आरोपी वीरू बाल्मीक है जो कि सिकंदर कंपू का रहने वाला है। शेष तीनों आरोपी जेएएच परिसर में ही रहते हैं। इसलिए वीरू बाल्मीक ने ममता चौहान को फोन करके जेएएच परिसर में मिलने के लिए बुलाया था।
इसलिए हुआ कत्ल
पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि वीरू बाल्मीक की ममता से दोस्ती थी। दोस्ती जब काफी बढ़ गई तो महिला वीरू ने अपने बाकी दोस्तों से भी ममता का परिचय करवा दिया। इसी दौरान महिला ने कुछ ऐसे फोटो वीरू बाल्मीक के खींच लिए जो वीरू के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते थे। इन्हीं फोटो को लेकर वीरू को ब्लैकमेल किया जा रहा था और वीरू महिला की इस हरकत से परेशान हो गया था। 24 मई को महिला को वीरू ने बात करने के लिए फोन करके बुलाया। महिला सीधे जेएएच पहुंची। तब इन लोगों के बीच बात शुरु हुई जो लंबी खिंच गई। इसी बीच महिला के घर से जब बच्चों ने फोन किया तो उसने कहा कि वह सराफा बाजार में है और थोड़ी देर में घर पहुंच जाएगी। यह बात रात लगभग पौने दस बजे की है। इसके बाद जब वह घर नहीं पहुंची तो घर वालों को चिंता हुई और पुलिस को एक महिला जेएएच परिसर में बेहोश हालत में मिली। उसके सिर से खून बह रहा था। रात डेढ़ बजे महिला को अस्पताल में भर्ती कराया बाद में 26 मई को उसकी मौत हो गई।
पुलिस के लिए यह ब्लाइंड मर्डर था। उसने सबसे पहले यहां-वहां बिखरी कडिय़ों को समेटा और फिर उन्हें एक सूत्र में पिरोया। इसके बाद आरोपियों को उठाना शुरु किया और जब गरम किया तो पूरी कहानी सामने आने में वक्त नहीं लगा। पुलिस को पूरी कहानी तो पता चल ही गई साथ ही महिला की गाड़ी, सोने की चेन, टॉप्स भी बरामद कर लिए गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









