जनता का जो विश्वास पुलिस पर बना है इसे भविष्य में भी बनाये रखें: नवनीत भसीन

May 30 2020

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन द्वारा शनिवार को कन्ट्रोल रूम सभागार ग्वालियर में ग्वालियर शहर के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में अति. पुलिस अधीक्षक शहर मध्य पंकज पाण्डेय, शहर पूर्व श्रीमती सुमन गुर्जर, शहर पश्चिम सत्येन्द्र सिंह तोमर के अलावा समस्त सीएसपी तथा शहर के थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे। बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने बैठक में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों की कोरोना महामारी के दौरान की जा रही ड्यूटी के लिये उनकी प्रशंसा की साथ ही उन्होंने कहा कि इस महामारी के दौर में पुलिस की कर्तव्य परायणता के चलते उसकी छबि में सुधार हुआ है। जिससे हमें आगे भी अपने कार्यों से बरकरार रखना है। जनता का जो विश्वास पुलिस पर बना है इसे भविष्य में भी बनाये रखना है।  
बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने कहा कि पुलिस मु यालय भोपाल के आदेशानुसार ग्वालियर जिले में 1 जून से 30 जून 2020 तक स पत्ति संबंधी अपराधों पर नियन्त्रण हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा। उक्त अभियान के दौरान समस्त थाना प्रभारीगण स पत्ति संबंधी अपराधियों की गिर तारी व स्थाई वारंट तामीली के विशेष प्रयास करेंगे। विगत 10 वर्ष के सजायाबी/संदिग्धों के अपराधिक रिकॉर्ड छांटकर उनकी हिस्ट्रीशीट फाईल तैयार कर, उनकी चैकिंग करेेंगे एवं यदि वे किसी गैंग के रूप में सक्रिय है तो उनकी ''गैंग हिस्ट्रीशीट फाईलÓÓ तैयार कराये।  एसपी ग्वालियर ने कहा कि विगत दिनों कोरोना महामारी के चलते पेरोल पर छोड़े गये आरोपियों की पेरोल बढ़ा दी गई थी उनके पुन: सक्रिय होने की संभावना है, अत: उनकी चैकिंग बढ़ाने के साथ ही उनकी अपराध में सलिप्तता पाए जाने पर पैरोल निरस्ती की कार्यवाही की जावें। समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी चैकिंग कराना सुनिश्चित करें जिससे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकें। बैठक में एसपी ग्वालियर ने समस्त थाना प्रभारियों को आदेशित किया कि वह फरारी ईनामी बदमाशों की धरपकड़ हेतु अभियान चलायें। एसपी ग्वालियर ने पैट्रोल प प, बड़े संस्थानों के पार्किंग एरिया तथा सराफा बाजारों में दुकान के बाहर की ओर सीसीटीव्ही कैमरे लगावाने हेतु संस्था व दुकान संचालकों की बैठक लेने के निर्देश थाना प्रभारियों को दिये।