मौसम हुआ सुहाना
May 30 2020
ग्वालियर। नौतपा ने आगाज के साथ जो धमक दिखाई थी, उसकी हवा दो ही दिन में आंधी और बरसात ने निकाल दी। वातावरण में तेजी से बढ़ी नमी ने शनिवार फिर सुबह से सूरज और लपट के तेवरों पर पानी फेर दिया। 10 किलोमीटर की र तार से सुबह से तेज हवा जारी रही, जिसमें गर्माहट का अंश मात्र भी नहीं था, जिससे मौसम सुहावना बना रहा और लोगों ने गर्मी से बड़ी राहत महसूस की। कल तक जो पंखे, कूलर हांफने लगे थे, वही अब तेज शीतल हवा परोस रहे हैं। शुक्रवार को अधिकतम पारा बमुश्किल 40 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच सका था। वहीं शनिवार को न्यूनतम पारा मात्र 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, यह सामान्य से पूरे 4.9 डिग्री सेल्सियस कम था। फिर भले ही दिन में कुछ गर्मी महसूस हो, लेकिन हवा में शीतलता रहेगी।
जब गर्मी और लपट से राहत मिली तो फिर दिनचर्या भी सामान्य दिखाई दी। जहां लोग नौ बजे तक ही घरों में कैद हो जाते थे अब 12 बजे भी बाहर दिखाई दिए। इससे वह दुकानदार भीखुश दिखे, जो हर रोज दुकानों के ताले खोलकर तो बैठ जाते थे, लेकिन गर्मी के कारण ग्राहक खरीदारी करने ही नहीं पहुंचते थे। दोपहर को शहर में क र्यू जैसे हालात निर्मित हो जाते थे, लेकिन फिलहाल दो दिन से ऐसा नहीं हो रहा। वहीं शाम को पानी और आंधी मौसम को सुहावना बना देते हैं।
मौसम सुहावना होते ही लोग इसका आनंद लेने घर से बाहर आ गए, कुछ घरों की छत पर भी चढ़े दिखे। सुबह से ही पारा बेदम है, धूप भी बिलंव से निकली, लेकिन इसमें तेजी नहीं थी, फिजा में बढ़ी नमी ने लपट की अकल ठिकाने लगा दी। ऐसे में गर्म हवा से बचाव रहा। अभी नौतपा में पूरे तीन दिन शेष हंै, लेकिन जिस तरह के हालात बन रहे हैं और मौसम के जानकार जो कुछ बयां करते नजर आ रहे हैं उसे देखकर तो यही लगता है कि अब यह सिर नहीं उठा सकेगा। मौसम विभाग का कहना है कि इसके पीछे कारण यह है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते पंजाब से लेकर छत्तीसगढ़ और पूर्वी राजस्थान में सिस्टम बना हुआ है और आने वाले दो दिन तक पारा ज्यादा भाव नहीं खा सकेगा, बल्कि तेज आंधी और बरसात इसके होश ठिकाने लगाते रहेंगे। यानि शहरवासी फिलहाल राहत के बारे में सोच सकते हैं।
शनिवार को न्यूनतम पारा 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस कम था। साढ़े पांच बजे पारा 24. डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं साढ़ेआठ बजे यह 24.4 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंच सका। साढ़े 11 बजे भी यह 30 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्र्रता ने जरूर मौका मिलते ही अपना दामन फैला दिया यह 74 प्रतिशत रही, जो कि सामान्य से 42 प्रतिशत अधिक थी। बरसात 15.7 मिलीमीटर दर्ज हुई है।
आंधी आई बत्ती गुल
इधर मौसम ने हल्की सी करवट क्या बदली बिजली विभाग की पोल भी खुलनी शुरु हो गई। हल्की आंधी और पानी के साथ ही शहर की बत्ती एक साथ गुल हो रही है। शुक्रवार शाम को आंधी-बरसात के साथ कई इलाकों की लाइट चली गई, वहीं देर रात से सुबह तक भी लोग पॉवरकट के चलते परेशान होते रहे। जनकगंज और गेंडेवाली सड़क पर रात पौने दो बजे लाइट गई तो इसकी वापसी सुबह साढ़े पांच बजे हुई। उधर दुल्लपुर और नदी पार टाल मुरार में रात भर बिजली की आंख मिचौली चलती रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









