कांग्रेस ने गरीब मजदूर, बेसहाराओं को खाना वितरित किया
May 30 2020
ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को11वें दिन घर-घर जाकर खाना एकत्रित किया और लखानौती हाईवे पर गरीब मजदूर, बेसहारांओ को खाना वितरित किया और इस भीषण गर्मी में नीबू की शिकंजी पिलाकर राहत प्रदान की।
शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने लखनौती हाईवे पर गरीब मजदूर एवं महिलंाओ को खाना वितरित कर नीबू की शिकंजी पिलाते हुए कहा कि कांग्रेस गरीब मजदूरो को खाना खिलाती है भाजपा बहाना बनाती है, लॉकडाउन में हजारो मजदूर पलायन करके ग्वालियर आ रहे हे, हाईवे पर भाजपा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार इन मजदूरो को बेसहारा छोड़कर सत्ता के मद में कुं भकरण की नीद सो रहे हैं, मजदूर और गरीब रो रहे है, कांग्रेस ने यह संकल्प लिया है कि गरीब एवं मजदूरो को निरंतर खाना खिलाया जाएगा।
गरीबो को भोजन वितरित करने वालो में कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह गुर्जर, सरमन राय, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 6 के अध्यक्ष संतोष शर्मा, राजू बाथम, सुरेश मांझी, पिंटू शाक्य, संजीव दीक्षित, भरत शर्मा, नाजिम खान, कमल माहौर, रवि शाक्य, शहबाज खान, भूपेन्द्र मोर्य, अशोक खटीक, मनीष खटीक आदि लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









