वाहन चोर पकड़वाने वाले युवकों को एसपी ने किया स मानित
May 30 2020
ग्वालियर। वाहन चोरों को पकड़ावने वाले दोनों युवकों को एसपी नवनीत भसीन ने स मानित करते हुए प्रशंसा प्रमाण पत्र के साथ ही दस-दस हजार रुपए के इनाम दिया है। एसपी ने दोनों युवकों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस मौके पर एसपी ने अन्य कार्रवाई में अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों को भी स मानित किया।
एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि दो दिन पहले बहोड़ापुर थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह पकड़ा था और उनसे चोरी के 11 वाहन बरामद किए थे। इन आरोपियों को पीछा कर पकड़वाने में आंशू धाकड़ और कप्तान धाकड़ की सराहनीय भूमिका थी और इन्होंने करीब दो किलोमीटर तक आरोपियों का पीछा किया था। उनके सराहनीय काम के लिए दस-दस हजार रुपए नगद तथा प्रशंसा प्रमाणपत्र से स मानित किया गया है। इसके साथ ही स पत्ति संबंधी अपराधों में कार्रवाई के लिए सीएसपी ग्वालियर नागेन्द्र सिंह, दिनेश राजपूत थाना प्रभारी बहोड़ापुर, आरक्षक धर्मेन्द्र सिकरवार, धर्मेन्द्र तोमर थाना ग्वालियर, कमल वर्मा थाना कोतवाली, एएसआई रामअवतार सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक अभिलाख सिंह यादव, अनूप गुर्जर, अभिषेक शर्मा, उदयवीर, अनूप जाट थाना बहोड़ापुर, लोकेन्द्र तोमर क्राईम ब्रांच, अशोक सिंह सिकरवार थाना हजीरा को प्रशंसा पत्र देकर स मानित किया गया। वहीं आबकारी एक्ट में कार्रवाई करने के लिए सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया, आलोक परिहार थाना प्रभारी हजीरा, एएसआई रविन्द्र कुशवाह, प्रधानआरक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान, आरक्षक कुलदीप तोमर, राजीव शुक्ला, जनकसिंह, महिला आरक्षक सरला लोधी थाना हजीरा और लॉकडाउन अवधि में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सीएसपी रवि भदौरिया, मिर्जा आसिफ बेग थाना प्रभारी महाराजपुरा, प्रधान आरक्षक शिवपाल सिंह प्रशंसा पत्र देकर स मानित किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









