कोरोना से मुक्त करने खुद पूरे वार्ड को करा रहे सेनिटाइज

May 29 2020

ग्वालियर। जो काम नगर निगम का है उसके लिये अब खुद आगे आ रहे शहरवासी उनमें से एक है गजेन्द्र आर्य जो कि एक समाज सेवी, आनंदक एंव व्यापारी है जिन्होंने स्वम के खर्चे पर वार्ड क्रमांक 16 को कोरोना मुक्त रखने का संकल्प लिया है वह पिछले पाँच दिनों से लगातार वार्ड को सेनिटाइज कर रहे है जिसकी शुरूवात 25 मई से की गई इसके अलावा वार्ड के प्रत्येक परिवार को सुरिक्षत रखने के लिये मास्क का वितरण भी उनके द्वारा लगातार किया जा रहा है ..जिसकी सराहना वार्ड वासियो द्वारा भी की गई। चूँकि वार्ड 16 काफ़ी बड़ा है इसलिये पूरी वार्ड को सेनिटाइज करने एव सभी को मास्क वितरण करने की यह मुहिम अगले 15 दिन तक जारी रहेगी। इस पुनीत कार्य मे गजेन्द्र आर्य, हेमंत निगम, भरत बरेठिया, भगवती प्रसाद, जसवंत सिंह, सुभाम  के साथ उनकी पूरी टीम वार्ड को सेनिटाइज करने एंव मास्क वितरण मे सहयोग कर रही है।