बिना जरूरत के बूस्टर लगाकर पैसे की बर्बादी

May 29 2020

ग्वालियर। निगम के पीएचई अधिकारी बिना जरुरत के काम करके  पैसे की बर्बादी कर रहे हैं। वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद शशि शर्मा का कहना है  शब्द प्रताप आश्रम में इंजीनयर विष्णु पाल ने ठेकेदार के साथ मिलकर बिना उनसे बात किये यह बूस्टर पिछले सप्ताह लगाया था जबकि आगे की सप्लाई लाइन पूरी तरह से चौक पड़ी थी इस वजह से जैसे ही इसे चालू किया यह खराब हो गया। इसे ठेकेदार ने चुपचाप बिना उनसे बात किये  ठीक करने भी भेज दिया। उनको जब जानकारी लगी तब उन्होंने हटाने के लिए भी  इंजीनयर से कहा था मगर  उन्होंने एक नही सुनी। इस तरह इंजीनयर अपने चहेते ठेकेदार के साथ मिलकर निगम को चुना लगाने में लगे हैं।
उधर ग्वालियर विधानसभा के पीएचई प्रभारी आर के शुक्ल का कहना है कि  इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। हम ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही करेंगे और इंजीनयर विष्णु पाल को भी नोटिस जारी करेंगे।