सूरज के तेवर हुए ढीले पांचवे दिन ही नौ तपा हुआ फीका
May 29 2020
ग्वालियर। लगातार चार दिन से शहरवासियों को जमकर हड़का रहे नौतपा को अभी पांच दिन और दौड़ लगाना है, लेकिन गुरुवार को चौथे दिन ही इसके तेवरों पर धुंध, धूल भरी आंधी और बादलों ने पानी फेर दिया, शुक्रवार को पांचवें रोज तो सुबह से ही पारा मुंह नहीं उठा सका है। फिजा में नमी बढऩे से हवा से भी गर्मी लगभग गायब है। वहीं सूरज के तेवर भी ढीले पड़ गए हैं। इसके पीछे कारण यह है कि पंजाब से लेकर छत्तीसगढ़ तक एक द्रोणिका (सिस्टम की लकीर) बनी हुई है और आने वाले दो दिन तक पारा ज्यादा भाव नहीं खा सकेगा, बल्कि फिर तेज आंधी और बरसात की संभावना जताई गई है। यानि शहरवासी फिलहाल राहत के बारे में सोच सकते हैं।
नौतपा से पहले ही गर्मी ने कोहराम मचाना शुरु कर दिया था, दिनचर्या चंद घंटों में सिमटकर रह गई थी। लोग सुबह से घरों में दुबक रहे थे। एक तो सूरज जला रहा था, वहीं तेज लपट झुलसाने में कोई कसर छोडऩे को तैयार नहीं थी। शाम को जाकर ही कुछ राहत मिल पा रही थी। लग यही रहा था कि इस बार नौतपा जमकर उत्पात मचाने वाला है, लेकिन बदले मौसम की एक ही फटकार में पारा सहम गया।
मौसम विभाग की मानें तो पंजाब से लेकर पूर्वी छत्तीसगढ़ तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जिसके चलते बादलों का एक समूह आने वाले 24 घंटे तक शहर पर मंडराता रहेगा, वहीं असर सागर से आ रही ठंडी हवा ने चलते नमी में बढ़ोतरी होगी। पारा अभी और गिरेगा। यह हालात इससे अधिक लंबे भी खिंच सकते हैं, यानिनौतपा की दादागिरी पर ब्रेक लगा रहेगा। नमी बढऩे से भले ही पारे में गिरावट आई हो, लेकिन अब उमस परेशानी का सबब बन गई है।
सुबह न्यूनतम पारा 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम था। साढ़े पांच बजे पारा 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं साढ़े आठ बजे 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं साढ़े 11 बजे 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्र्रता ने जरूर मौका मिलते ही अपना दामन फैला दिया, जनजीवन पर भी गर्मी का ज्यादा असर दिखाई नहीं दे रहा है। सुबह साढ़े आठ बजे बरसात 1.2 मिलीमीटर दर्ज हुई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









