20 दिन में 5 गुना तेजी से बढ़े कोरोना पॉजीटिव

May 28 2020

ग्वालियर। पिछले कुछ दिनों में शहर में तेजी से कोरोना पॉजीटिव मरीजों की सं या में इजाफा हुआ है। यही इजाफा पुलिस का सिरदर्द बढ़ा रहा है। क्योंकि शहर में कंटेटमेंट जोन और हॉटस्पॉट एरिया बढ़ते जा रहे हैं। यदि इसी गति से यह बढ़े तो पुलिस थानों में स्टाफ  कम पड़ जाएगा। क्योंकि एक हॉस्टपॉट पर 6 पुलिस कर्मियों व अफसर की ड्यूटी लगानी पड़ रही है। अभी जिन-जिन थाना क्षेत्रों में पॉजीटिव केस निकले हैं वहीं का स्टाफ ड्यूटी पर लगाया गया है, इसलिए थानों में सामान्य कार्य प्रभावित हो सकते हैं।
कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद उस इलाके को कंटेनमेंट (हॉटस्पॉट) बना दिया जाता है और कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वालों की चेन तोडऩे के लिए उस इलाके में पुलिस जवान तैनात कर दिए जाते हंै, जिससे संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वाले दूसरों के संपर्क में ना आने पाए और कोरोना की चेन तोड़ी जा सके। क्योंकि एक निश्चित अवधि तक लोग वायरस के संपर्क में नहीं आते हंै तो चेन टूट जाती है और संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। 
लॉकडाउन-4 में बढ़े संक्रमित
लॉकडाउन पार्ट-1 से लेकर पार्ट-3 तक कोरोना पॉजीटिव के संक्रमित गिने चुने थे, लेकिन उसके बाद जैसे ही बाहर से आने वाले लोगों का आना शुरू हुआ अचानक कोरोना पॉजीटिव मिलने की सं या बढ़ती चली गई है। लॉकडाउन-4 में अभी तक 70 से अधिक कोरोना पॉजीटिव शहर में ही मिल चुके हैं। 
 लॉकडाउन एक व दो में शहर के जनकगंज, क पू व विश्वविद्यालय और थाटीपुर में ही हॉटस्पॉट एरिया बने थे, लेकिन अभी बीते 20 दिनों में मुरार सर्किल को छोड़कर शहर का ऐसा कोई कोना नहीं बचा है जहां के लोग कोरोना पॉजीटिव नहीं मिले हों। ऐसे में शहर में 20 से अधिक हॉटस्पॉट एरिया बन गए हैं, जिसके बाद पुलिस का सिरदर्द बढ़ गया है। यदि ऐसे ही कोरोना केस बढ़ते गए तो स्थिति बिगड़ जाएगी।
थानों में नहीं हो सकेंगे सामान्य कार्य
अभी लॉकडाउन 4 में पुलिस का पूरा ध्यान सोशल डिस्टेंस, मास्क व बाजारों में लॉकडाउन के नियमों का पालन कराना है, लेकिन हॉटस्पॉट बढ़े तो बचा हुआ बल भी वहां लगाना पड़ेगा। ऐसे में थानों में होने वाले सामान्य कार्य जैसे विवेचना, वारंटियों की धरपकड़ अन्य काम छूट जाएंगे।