कमजोर बूथ करें मजबूत- गतवार
May 28 2020
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी उपचुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में गुरूवार को पूर्व विधानसभा के विस्तारक सोनू गतवार ने वीर सावरकर मण्डल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक लेते हुए श्री गतवार ने कहा कि कमजोर बूथ को मजबूती देने के लिए पूरी तागत लगा दे। यह बात पूर्व विधानसभा विस्तारक सोनू गतवार ने वीर सावरकर मण्डल की बैठक लेते हुए कही। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष जयंत शर्मा ने की।
श्री गतवार ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व विधानसभा क्षेत्र के जिन इलाकों में पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहा था, उन सभी बूथों पर अतिरिक्त प्रयास कर लोगों के बीच पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने पर जोर दिया। बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। इस अवसर पर भाजपा नेता कनवर मंगलानी, देवेन्द्र पवैया, रमाकांत महाते, राजेन्द्र महोविया, प्रमोद जैन, अवधेश कौरव, स्वतंत्र सक्सेना, ऋतु जैन, रवि पांडे, सचिन गुप्ता, विवेक भार्गव, राजेन्द्र गुर्जर, ओमप्रकाश बघेल, कुलदीप दुबे, नरेन्द्र मंगल, महेश कुशवाह, नारायण बघेल, दीपक जैसवानी, अमित खेमरिया, अमर सिंह, राकेश कनकने, अंकित आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









