जन उत्थान न्यास ने देवेन्द्र को आर्थिक सहायता प्रदान की

May 28 2020

ग्वालियर। गरीबों की मदद करने वाली शहर की सक्रिय सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास की ओर से देवेन्द्र प्रजापति को आर्थिक सहायता न्यास के अध्यक्ष एवं वरिश्ठ भाजपा नेता डॉ. सतीष सिंह सिकरवार ने प्रदान की। न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने देवेन्द्र प्रजापति निवासी न्यू राम विहार कॉलोनी पिन्टू पार्क को पुत्र की मृत्यु हो जाने पर आर्थिक सहायता प्रदान की। देवेन्द्र प्रजापति के 17 वर्शीय पुत्र की मृत्यु कुछ दिन पहले सड़क दुर्घटना में हो गई थी, जब इस घटना का पता डॉ. सिकरवार को चला तो वहा देवेन्द्र प्रजापति के निवास पर पहुॅचे और शोक संवेदना व्यक्त की एवं सहायता राषि भी प्रदान की। डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि न्यास का हर संभव प्रयास रहता है कि गरीब, पीडित, शोषित वर्ग की भलाई के लिए अग्रणी भूमिका निभाई जाये और उसमें न्यास भी सफल रहा है। जब भी इन वर्गों को चाहे पारिवारिक विवाह का कार्यक्रम हो, चाहे बीमार पीडित हो सभी वर्गों का सहयोग किया जा रहा है। हमारी संस्था गरीबों की भलाई करने में कभी पीछे नहीं रहती है।