3 बाइक चोरों से मिली 11 बाइक

May 28 2020

ग्वालियर। ट्रांसपोर्टर की बाइक चोरी कर रहे तीन चोरों को पुलिस ने वारदात को अंजाम देने से पहले दबोच लिया है। पकड़े गए चोरों से पूछताछ के बाद पुलिस ने 11 बाइकें बरामद की हैं। पुलिस अफसरों का मानना है कि पकड़े गए चोरों से अन्य वारदातों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल पुलिस अफसर पकड़े गए चोरों से पूछताछ में जुटे हुए हंै। 
एएसपी पंकज पाण्डे व सीएसपी नागेन्द्र सिंह बताया कि थाना प्रभारी बहोड़ापुर दिनेश सिंह को सूचना मिली थी कि तीन संदेही ट्रांसपोर्ट नगर में देखे गए हैं। सूचना पर पुलिस टीम को संदेहियों पर नजर रखने के लिए लगाया और मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने देखा कि संदेही एक बाइक का ताला तोड़ रहे हैं। जैसे ही बाइक का ताला तोड़कर चोरों ने स्टार्ट की, पुलिसकर्मियों ने उन्हें दबोच लिया। पकड़े गए चोरों को थाने लाकर पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम आरिफ खान निवासी मेवाती मोहल्ला, दीपक पाल निवासी पुरानी छावनी तथा तीसरे ने अपना नाम शमशाद खान निवासी बरां गांव बताया। उनसे पूछताछ की तो पहले वह इधर-उधर की कहकर टहलाते रहे और जब पुलिस ने अपने तरीके से पूछताछ की तो उन्होंने स्वीकार किया कि वे वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते हंै और उनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने चोरी की हुई 11 बाइक बरामद कर ली हंै। 
पुलिस अफसरों का मानना है कि पकड़े गए चोर काफी शातिर हैं और उनसे पूछताछ के बाद अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। इसलिए पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों का पता लगाया जा रहा है।