कोरोना महामारी के विरुद्ध चे बर ऑफ कॉमर्स ने शुरू किया जनजागरण अभियान

May 28 2020

ग्वालियर। कोरोना महामारी की गंभीर समस्या से बचते हुए, सतर्कता सुरक्षा और सामंजस्य से कोरोना को परास्त करने के उद्देश्य से चे बर ऑफ कॉमर्स द्वारा जनजागरण अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत चे बर द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख बाजार, जैसे कि दाल बाजार, नया बाजार, लोहिया बाजार, पाटनकर बाजार, दौलतगंज सहित इन्दरगंज चौराहे पर 10 होर्डिंग लगाए गए हैं ।  
चे बर के अध्यक्ष-विजय गोयल, संयुक्त अध्यक्ष-प्रशान्त गंगवाल, उपाध्यक्ष-पारस जैन, मानसेवी सचिव-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव-ब्रजेश गोयल एवं कोषाध्यक्ष-वसन्त अग्रवाल ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि "जान एवं जहान" को ध्यान में रखते हुए चे बर द्वारा समाज में कोरोना से बचाव हेतु शहर के विभिन्न बाजारों सहित इन्दरगंज चौराहे पर लगाए गए होर्डिंग पर शहरवासियों को जागरुक करने के उद्देश्य से संदेश लिखे गए हैं, जो कि नि नानुसार हैं :-
कोरोना से डरना नहीं सुरक्षित रहना है। फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाए रखें-भीड़ या जाम न लगाएँ। मास्क आवश्यक रूप से पहने। ग्राहकों को दुकान पर प्रवेश करते वक्त हाथों को सेनेटाइज्ड जरूर कराएँ, आदि शामिल हैं।
चे बर पदाधिकारियों ने व्यवसाईयों-उद्योगपतियों सहित अंचल के आमनागरिकों से अपील की है कि कोविड-19 से स्वयं को सुरक्षित रखे क्योंकि जब हम सुरक्षित होंगे, तभी स पूर्ण राष्ट्र सुरक्षित होगा।