रोके वाहन, दी समझाइश
May 28 2020
ग्वालियर। क्षेत्र में चौथा लॉकडाउन के साथ शाम 7 से सुबह 7 बजे तक क र्यू लागू है। प्रशासन व पुलिस प्रशासन का अमला लॉकडाउन व क र्यू को लेकर सतर्क है। लॉकडाउन के दौरान जो लोग बिना मास्क लगाए बाजार में खरीदी करने आए थे, उन्हें पुलिस जवानों ने समझाइश दी। लगभग सभी दुकानें खुलने से बाजार में रौनक नजर आने लगी है, लेकिन लोग शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए नजर नहीं आए।
लॉकडाउन के चौथे चरण में बाजार में शटर उठ गए हैं और खरीदारों की भीड़ दुकानों पर लगी हुई है लेकिन नियमों का पालन नहीं हो रहा है। हालत यह है कि वाहन चालक बिना मास्क के ही वाहनों को दौड़ा रहे हैं तो दुकानदार भी न तो सैनेटाइज कर रहे हैं और न ही मास्क लगा रहे हैं। ऐसे लोगों को पुलिस अफसरों द्वारा समझाइश दी जा रही है। प्रशासन द्वारा सुबह 7 से शाम 7 बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है, इसके बाद क र्यू लग जाता है, लेकिन लोग क र्यू के दौरान लोग घर में रहने के बजाए सड़कों पर घूम रहे हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।
चालान नहीं यह सबक है
शाम 7 बजे के बाद शहर के प्रमुख बाजारों में पुलिस के जवानों ने चेकिंग प्वाइंट लगाकर दुपहिया व चारपहिया वाहन चालकों को रोककर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है इस दौरान पुलिस ने 100-100 रुपए की रेडक्रॉस की रसीद भी काटी। कोतवाली थाना प्रभारी महाराज बाड़े पर चेकिंग कर रहे थे तो कुछ वाहन चालकों ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि वह जरूरी काम से जा रहे हैं तो फिर चालान क्यों कराएं। थाना प्रभारी विवेक अष्ठाना ने वाहन चालकों से कहा यह चालान नहीं बल्कि इस बात की समझाइश है कि क र्यू के दौरान अब बाहर नहीं निकलना है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









