छाएंगे बादल, वातावरण में नमी बढ़ते ही पारे में आएगी कमी
May 28 2020
ग्वालियर। नौतपा शुरु होने के साथ ही आसमान से सूरज आग बरसा रहा है और लोग गर्मी से बेहाल है लेकिन गुरूवार नौतपा चौथे दिन लोगों को थोड़ी राहत मिली है। सुबह 11.30 बजे पारा 39.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में राहत मिलने से व्यापारियों को उ मीद है कि उनका कारोबार चलेगा क्योंकि अबतक सुबह 11 बजे के बाद धूप तेज होने से सड़कों पर सन्नाटा हो जाता था और दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते देखे गए थे। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते बीती रात से अंचल में हवा के साथ नमी आने से दोपहर बाद बनने वाले लोकल सिस्टम से शाम को बादलों की आवाजाही शुरु होने के साथ तेज आंधी चलने से गर्मी से हल्की राहत मिलने की संभावना है। नौतपा के चौथे दिन सुबह छह बजे से ही धरती पर पड़ रही सूरज की किरणों ने गर्मी का अहसास कराना शुरु कर दिया था। दिन चढऩे के साथ ही सूरज की तपिश व चार से छह किलोमीटर की र तार से चल रही हवा के सुबह दस बजे लू में बदलते ही शहर की सड़कें सूनी दिखने लगीं। गर्मी की प्रचंडता को देखते हुए जरुरी काम होने पर ही लोग घरों से सिर पर टोपी, गमछा व शरीर पर कॉटन के ढीले क पड़े पहनकर ही बाहर निकले।
धूप के तेवर तेज, चल रही लू
दिन चढऩे के साथ तेज धूप के तेवर भी तेज हैं और लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। दोपहर बाद सड़कों पर क र्यू जैसा आलम हो गया और जिन लोगों को जरूरी काम से जाना था वह साफी और टोपी लगाकर बाहर निकल रहे हैं। बाजारों में भी दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते हुए देखे जा रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









