युवाओं ने संभाला दायित्व

May 28 2020

ग्वालियर। इनर व्हील क्लब ग्वालियर द्वारा युवा पीढ़ी को लेकर एक नया क्लब खोला गया जिसका नाम इनरव्हील क्लब ग्वालियर युवा पीढ़ी रखा है। इस क्लब में 17 मेंबर्स को शामिल किया गया है साथ ही क्लब की गतिविधियां शुरु हो गई। क्लब का मु य उद्देश्य जरुरतमंदो की सेवा करना है। क्लब के लिए अध्यक्ष शिवानी दुबी, सेक्रेटरी हर्षिता चौहान, सोनल अरोरा, प्रिया अग्रवाल, समीक्षा दिवेदी को चुना गया। क्लब की सदस्यों ने मानव कल्याण के लिए कार्य करना शुरु कर दिया और इसी के तहत गरीब बस्तियों में पहुंचकर बच्चों को खाने का समान व महिलाओं को मास्क व राशन धूप से बचने के लिए टोपियां बांटी। इस दौरान कोरोना से बचने के लिए सोशल डेस्टेंसिंग के बारे में समझाया। यह जानकारी इनर क्लब ग्वालियर की अध्यक्ष रेखा, आलोक जैन ने दी।