वीर सावरकर को मिले भारत रत्न : शेजवलकर

May 28 2020

ग्वालियर। देश की आजादी का इतिहास चापेकर बंधु और सावरकर बन्धुओं के बिना अधूरा है। वीर सावरकर को जल्दी से जल्दी भारत रत्न से स मानित सरकार को चाहिए। इसके लिए हमें जागृति की आवश्यकता है। सावरकर को भारत रत्न से स मानित किया जाए, इसके लिए चर्चा भी की जाएगी। युवा पीढ़ी को स्वतंत्र वीर सावरकर से प्रेरणा लेकर आगे बढऩा चाहिए। यह बात गुरुवार सुबह स्वतंत्र वीर सावरकर की जयंती पर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने पुष्प अर्पित करते हुए कही।
 गुरुवार को वीर सावरकर मेला आयोजन समिति के तत्वावधान में स्वतंत्र वीर विनायक दामोदर सावरकर की 137 वी जयंती का आयोजन किया गया जिसमें सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, मु य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने कहा कि देश की आजादी के लिए कई महान पुरुषों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। उनके बताए हुए पद् चिन्हों पर चलते हुए आगे बढऩा है। पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने कहा कि गरीब और असहायों की सेवा करने से मन को संतुष्टि मिलती है। वीर सावरकर जैसा योद्धा ने आजादी दिलाने के लिए कई संघर्ष किए हैं। उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान प्रतिमा पर भव्यता के साथ सामाजिक दूरी के साथ माल्यार्पण किया। डॉ. जयवीर भारद्वाज ने कहा कि ग्वालियर में गुरुवार को वीर सावरकर को भारत रत्न सरकार दे की मॉग का समर्थन 70 हजार से अधिक राष्ट्र भक्तो ने किया है। हिन्दू महासभा ने उपवास रखकर एक समय का भोजन त्याग कर भारत रत्न वीर सावरकर को दे सरकार का समर्थन किया है। इस अवसर हिमस के कैलाश नारायण शर्मा, रामबाबू सेन, हिमस जिलाध्यक्ष हरिदास अग्रवाल, पार्षद बाबूलाल चोरसिया, मोहन सिंह बघेले , युहिमस के जिला संयोजक पवन माहोर आदि मौजूद थे।