बारिश से पहले पुलियों व नालों की कराएं सफाई: सिंह

May 28 2020

 ग्वालियर। बारिश के दौरान शहर व गांवों में जलभराव नहीं हो साथ ही नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों में बारिश का पानी नहीं भर सकें, साथ ही हनुमान बंाध से लेकर चार शहर का नाका तक शहर को जोडऩे वाले स्वर्ण रेखा नाले की निगम तत्काल सफाई कराएं जिससे बारिश का पानी भरने से शहरवासियों को बाढ़ जैसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़े । इसके लिए तत्काल निगम महकमे नाली व नालों की सफाई कराएं। यह निर्देश कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बाल नियंत्रण की कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में उपस्थित संबंधित विभगाों के अधिकारियों को दिए। 
 डीएम सिंह ने कहा कि बारिश के दौरान शहर व गांव की एप्रोच मार्गों पर पडऩे वाली ऐसी पुलियाएं जो कि बारिश के दौरान लोगों के आवागमन में खतरा बन सकती है साथ ही इन सकरी पुलियाओं में जलभराव की स्थिति निर्मित हो सकती है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी महकमे से जुडे अधिकाारी पुलियों की सफाई तत्काल प्रभाव से कराएं। वही बारिश के दौरान होने वाली मौसमी बीमारियों से पीडि़त मरीजों को उपचार में दी जाने वाली दवाइयों का भंडारण स्वास्थ्य विभाग बारिश शुरु होने से पहले करके रखें। डीएम ने तत्काल बाढ नियंत्रण कंट्रोल रुम बनाने के निर्देश भी संंबधित अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर कलेक्टर अनूप सिंह, एडीएम किशोर कान्याल, एसपी नवनीत भसीन तथा अन्य संबंधित विभागों के अफसर मौजूद थे।