सनी सन्धु हर रोज 400 भोजन के पैकेट जरूरतमन्दों तक पहुचाते

May 28 2020

ग्वालियर। कोविड-19 जैसी महामारी के चलते पूरे देश के साथ हमारे महानगर ग्वालियर को भी संकट का सामना करना पड़ रहा है, ल बे समय से चल रहे लॉक डाउन के चलते मजदूर वर्ग, झुग्गी झोपड़ी के रहवासी, पलायन कर रहे मजदुर वर्ग, बेजुबान सड़कों पे घूम रहे जानवर भी इस संकट के दौर से अछूते नही बचे। ऐसी विषम परिस्थितियों में कई समाज सेवी संस्थाएं सामने आई और निर्भय होके अपने कर्तव्यों का पालन कर रही है। ऐसे में एक नाम सनी सन्धु जिन्होंने व्यतिगत तौर से अपने कुछ सहयोगी साथियो के साथ मिलकर कोरोना के डर त्याग कर अपने सामाजिक दायित्वों का भली भांति निवार्ह किया। आपने लॉक डाउन के चौथे दिन से ही सेवा का बीड़ा उठाया और पलायन कर रहे मजदूरों, झुग्गी  झोपडी के रहवासियो को भोजन, फल, कच्चा राशन, एवं जरूरत की सभी सामिग्री उपलब्ध कराई । आप हर रोज 400 भोजन के पैकेट  जरूरतमन्दों तक पहुचाते आये।
इतना ही नही हर शाम को एक मसीहा बन के भूख और गर्मी से परेशान बेजुबान डॉगीज को ढूध ब्रेड बिसकिट्स गाय को हरा चारा रोटी खिलाते है। इनसे हुई बातचीत के दौरान हमे ज्ञात हुआ कि बेजुबान की इस सेवा को सनी संधू आज भी जारी रखे हुए है।