ससुर ने बहू को घर से निकाला

May 27 2020

ग्वालियर। आनंद नगर में रहने वाली रेखा राठौर को उनके ससुर प्रीतम सिंह राठौर ने पारिवारिक विवाद पर अपनी बहू रेखा राठौर को घर से बाहर निकाल दिया जिसके चलते उसका सामान बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि रेखा जब सामान को उठा रही थी तभी उनके सर में गहरी चोट लग गई। जिस पर उन्होंने तत्काल बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि उनके मकान के बटवारे  के हिस्से को लेकर उनका अपनी बहू रेखा से काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। रेखा के ससुर प्रीतम सिंह राठौर बीएसएनएल ऑफिस से रिटायर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।