लॉकडाउन में 15 हजार लीटर से शहर को किया सेनेटाइज
May 27 2020
ग्वालियर। लॉकडाउन जारी हुए दो महीने से अधिक का समय बीत चुका है। लेकिन कोरोना संक्रमण का वायरस रोजाना ही लोगों को अपनी चपेट में लेकर संक्रमित कर उन्हें उपचार कराने के लिए मजबूर कर रहा है। 65 दिन गुजरने के बाद भी शहर में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बना हुआ है। ऐसे में नगर निगम अमला अपने सफाई कर्मियों के साथ शहर के सभी 66 वार्डों को कोरोना संक्रमण से मुक्त करने के लिए रोजाना सेनेटाइज करा रहा है। निगम से मिली जानकारी के अनुसार अ ाी तक सफाई कर्मी शहर को सेनेटाइज करने में पन्द्रह हजार लीटर सेनेटाइजर का उपयोग कर चुके हंै। शहरवासियों को कोरोना संक्रमण से बचाव करने के लिए जिला प्रशासन से लेकर नगर-निगम अमले के सैकड़ों सफाई कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर शहर को कोरोना संक्रमण से मुक्त करने के लिए सभी वार्डों में प्राथमिकता से शहर की सड़कों से लेकर गली-मोहल्लों को सेनेटाइज कर इन इलाकों को संक्रमण मुक्त कर रहे हैं। पूरे शहर को लगातार सेनेटाइज करने के बाद भी शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए निगम आयुक्त संदीप माकिन ने अब पूरे शहर को रोजाना सेनेटाइज करने के निर्देश निगम के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ ही डब्ल्यूएचओ को दिए हंै।
रोज खर्च हो रहा 400 लीटर
शहर में स्थित सार्वजनिक स्थलों से लेकर स ाी सरकारी कार्यालयों से लेकर वार्ड के हर गली मोहल्लों को सेनेटाइज किए जाने पर निगम रोजाना चार सौ लीटर सेनेटाइजर खर्च करने के साथ तीन सैकड़ा सफाई कर्मचारियों की सेवाएं ले रहा है। शहरवासियों को संक्रमण से बचाव के लिए सेनेटाइज का काम प्राथमिकता से करने के निर्देश निगम आयुक्त ने दिए हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









