कोरोना संदिग्ध को कैंटीन में रखने पर कर्मियों का हंगामा
May 27 2020
ग्वालियर। आगरा से आए युवक को कैंटीन में काम देने पर कोरोना संदिग्ध होने पर फैक्ट्री कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। घटना मालनपुर स्थित कैडबरी फैक्ट्री की है। घटना का पता चलते ही एसडीएम गोहद और थाना प्रभारी मालनपुर रविन्द्र गुर्जर मौके पर पहुंचे और युवक का सैंपल कराया।
मालनपुर स्थित कैडबरी फैक्ट्री की कैंटीन में तीन दिन पहले एक युवक काम करने आया था। जब उससे वहां पर काम करने वाले मजदूरों ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह आगरा के बाहर का रहने वाला है। इसका पता चलते ही कर्मचारियों ने उससे मेडिकल जांच के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसकी कोई जांच नहीं हुई है। इसका पता चलते ही कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। कर्मचारियों के हंगामा करने का पता चलते ही एसडीएम गोहद तथा थाना प्रभारी मालनपुर रविन्द्र गुर्जर मौके पर पहुंचे और कैंटीन कर्मचारी का सैंपल कराया। जिसके बाद आक्रोशित कर्मचारियों शांत हुए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









