गर्मी से अंचलवासियों को दो दिन बाद मिलेगी राहत
May 27 2020
ग्वालियर। नौतपा के तीसरे दिन बुधवार को भी सुबह से ही सूरज के तेवर सुबह सात बजे से ही घरों से निकले लोगों को भीषण गर्मी की तपिश से परेशान करते दिखाई दे रहे हैं। सूरज की तपिश का आलम यह है कि आसमान सेबरस रही आग अब घरों की चारदीवारी में पहुंचने से घरों के अंदर भी कूलर-एसी चलने के बाद भी कोई राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों से अंचलवासियों को दो दिन बाद ही हल्की राहत मिलेगी। नौतपा के दूसरे दिन आज बुधवार को भी सुबह छह बजे से ही सूरज की किरणों के जमीन पर पड़ते ही धरती से आग निकलना शुरु हो गई। दिन चढऩे के साथ ही तपिश के साथ ही छह से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की र तार से चल रही गर्म हवा ने घरों से बाहर निकले लोगों का जीना मुहाल कर दिया।
गर्मी का आलम यह है कि सुबह आठ बजे से ही घरों की छत पर रखी पानी की टंकि यों का पानी उबलने लगता है, दोपहर बारह बजे के बाद पानी के टंकी का उपयोग करने पर हाथ तक झुलसते दिखते है। शहरवासी पीने के पानी के अलावा उपयोग किए जाने वाले पानी का उपयोग करने के लिए बाल्टियां व टंकी में किचन व आंगन में भरकर रखकर उपयोग कर रहे हैं।
45 से 46 के बीच झूल रहा है पारा
मंगलवार को शहर में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक होने से रात में भी घरों के अंदर कूलर-एसी व पंखों की हवा गर्मी से राहत नहीं दे रही थी। वहीं न्यूनतम तापमान 32.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.9 अधिक दर्ज किया गया। सनद रहे कि बीते पांच दिनों से शहर का अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच झूल रहा है। शहर लगातार लू की चपेट में है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









