अटल पार्क की सुध लेने पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल पहुंचे

May 27 2020

ग्वालियर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर महाराजपुरा में बनाया गया अटल पार्क की बदहाल हालत की सुध लेने पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल आला अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे । श्री गोयल का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हमारे देश के रत्न हैं। उनके पार्क की ये दुर्दशा बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है । इस मौके पर पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने निगमायुक्त संदीप माकिन को पार्क में तत्काल नलकूप खनन कराने, पार्क के चारो तरफ तार फेंसिंग कराने एवं पार्क में हरे-भरे पेड़ लगाकर उसका सौंदर्यीकरण कर नियमित रूप से पार्क विभाग से पेड़ो में नियमित पानी देने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए । पूर्व विधायक के पहुँचने के बाद प्रशाशन हरकत में आया औऱ तत्काल पार्क की सफाई एवं समतलीकरण का कार्य आज से प्रार भ हो गया है । उन्होंने निगम प्रशाशन को हिदायत दी है कि समय - सीमा के अंदर पार्क के सभी विकास कार्य पूरे कर दिए जाएं।