पार्क के खुले ताले, चाचा को किया याद

May 27 2020

ग्वालियर। कोरोना महामारी के चलते पार्कों में दो माह से ताले लटके हैं और यहां घूमने वालों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है, लेकिन आज सुबह जैसे ही कांग्रेसी अपने प्रिय चाचा को नमन करने पहुंचे तो वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड ने पार्क का ताला खोला जिससे कांग्रेसियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर पं. जवाहरलाल नेहरू को नमन किया।
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर बुधवार को  क पू स्थित नेहरू पार्क में कांग्रेसी नमन करने के लिए पहुंचे जहां जिलाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने स्व. नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में चाचा पं. नेहरू की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण किया। 
इस अवसर पर डा.ॅ शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सभी को साथ लेकर चलना होगा। सुबह श्रद्धांजलि सभा के दौरान एक दर्जन से ज्यादा कांग्रेसी मौजूद थे, जिन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए संकल्प लिया और कहा कि आमजन की लड़ाई को लडऩे के लिए वह तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों में चाचा नेहरू के नाम से लोकप्रिय पंडित नेहरू ने देश के चहुमुखी विकास के लिये अनेक काम किये, जिनमें कई उद्योग, डैम, सिंचाई परियोजना, पंचशील के सिद्धांत, गुटनिरपेक्ष विदेश नीति, सर्वधर्म स ाभाव की नीति बनाई। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक शर्मा, आनंद शर्मा, काशीराम देहलवार, दुष्यंत साहनी, भैयालाल भटनागर आदि मौजूद थे।                    
बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू को याद करने के लिए बच्चे ही नहीं पहुंचे, कांग्रेसियों के लिए नेहरू पार्क के दरवाजे खुलने के बाद तुरंत ही बंद कर दिए गए। हर वर्ष सैकड़ों बच्चे चाचा को याद करने के लिए रैली के रूप में पहुंचते थे लेकिन समर कैंप नहीं लगने के कारण ब"ो नहीं पहुंच सके तो वहीं सिंधिया समर्थक भी पुष्पांजलि कार्यक्रम से दूरी बनाए रहे।