जैन मिलन क्षेत्रीय क्रमांक 2 के आव्हान पर श्रुत पंचमी पर घर-घर णमोकार महामंत्र माला जाप का अनुष्ठान किया
May 27 2020
ग्वालियर। जैन धर्म के महान पर्व श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर भारतीय जैन मिलन के आव्हान पर सकल जैन समाज के द्वारा बुधवार को क्षेत्रीय क्रमांक-2 एवं पूरे देश भर में घर-घर एक करोड णमोकार महामंत्र की मालाओ से जाप अनुष्ठान एवं मासिक मिलन आयोजित किया गया। महामंत्र णमोकार मंत्र सभी जीवो के सुख और कोरोना संक्रमण संकट से बचाने के लिए भगवान महावीर स्वामी के समक्ष एक करोड णमोकार महामंत्र की जाप की गई।
प्रवीण गंगवाल ने बताया कि पूरे देशभर में 1 करोड णमोकार मंत्र जाप का संकल्प होते हुए भी करीबन 2 करोड के ऊपर हुए। ग्वालियर में 11 लाख का लक्ष्य होकर 25 लाख जाप मालाओ से किए। श्रुत पंचमी पर सारे देशभर के साथ भारतीय जैन मिलन की शाखाओं के हजारों पुरुषों, महिलाओं, युवाओं के द्वारा जैन समाज के साथ केशरिया और सफेद परिधानो में घर -घर में रात्रि 8 से 9 बजे तक मासिक मिलन आयोजित कर एक ही समय में णमोकार मंत्र का एक करोड़ जाप किया गया। पूरे देशभर में सकल जैन समाज ने उत्सव के साथ भाग लेकर णमोकार मंत्र का पाठ और जाप मालाओ से अनुष्ठान किया।
णमोकार मंत्र जाप में जैन मिलन के अध्यक्ष महेंद्र जैन एडवोकेट, प्रवीण गंगवाल, बालचंद्र जैन, अजय जैन, सुनील गोधा, शीला जैन, निर्मल पाटनी, प्रशांत गंगवाल, पुरूषोत्तम जैन एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष नीरज छाबड़ा, क्षेत्रीय मंत्री राकेश जैन गोपाचल, पदम ग्वालियरी, निर्मल जैन, अनिता जैन, मृदुला जैन, हेमत जैन, राजेश जैन एवं राजीव जैन आदि पदाधिकारी ने जाप की।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन आदर्श कलम ने बताया क्षेत्रीय क्रमाक 2 की भारतीय जैन मिलन की शाखाएं भिंड, मुरेना, अंबाह, पोरसा, मेहगांव, गोरमी, डबरा, मगरोनी, नरवर, भितरवार, शिवपुरी, कोलारस, श्योपुर, मोहना, घाटीगांव, ने णमोकार मंत्र की जाप की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









