आयुष विभाग की मेहनत रंग लाई 12 संक्रमित व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई
May 27 2020
ग्वालियर। आयुष विभाग ग्वालियर के डॉक्टर्स द्वारा ग्वालियर बिरला हॉस्पिटल में भर्ती संक्रमितों को केवल आरोग्य कषाय 20 और मल्टीविटामिन दिए गए थे हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव संक्रमित की जांच करने पर 12 संक्रमित व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है, इन सब संक्रमित व्यक्ति को आयुष पद्धति से निर्मित काढ़े दिया गया था आयुष विभाग के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है। बिरला हॉस्पिटल के डॉक्टरों का भरपूर सहयोग मिला।
मध्य प्रदेश शासन आयुष विभाग के आदेशानुसार क्वॉरेंटाइन सेंटर में आरोग्य कषाय 20 शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय ग्वालियर एवम् जिला आयुष कार्यालय की टीमों द्वारा प्रतिदिन पिलाया जा रहा है, जिसके चलते अभियान के नोडल अधिकारी डॉ प्रवेश मिश्रा ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 6 बजे से पूर्व काढ़ा निर्माण की प्रक्रिया शुरू होती है, काढ़े के निर्माण से पूर्व भगवान धनवंतरी का मनन किया जाता है एवम् प्रार्थना की जाती है कि जो औषध बनाई जा रही है वह मानव कल्याण के लिए हितकर हो और मानव जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं। काढ़ा निर्माण कार्य को करने के लिए डॉ उपेन्द्र श्रीवास्तव, डॉ अकीला, डॉ पवन, डॉ प्रवीण चिरगईया, मुकेश शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इसके बाद निर्मित काढ़े को स्वयं मेरे द्वारा वितरण दल को मात्रा अनुसार देकर सभी सेंटरों पर वितरण हेतु दिया जाता है, यह प्रक्रिया दो चरण में सुबह व शाम को इसी तरह प्रतिदिन चलती है। गठित दलों में डॉ राहुल जैन सहायक नोडल अधिकारी, डॉ परमानंद आर्य, डॉ विशाल सक्सैना, डॉ दीपेंद्र, डॉ नरेंद्र सिंह राजपूत ने सभी सेंटरों पर जाकर काढ़ा पिलाने में सराहनीय योगदान दिया। आयुष विभाग द्वारा निरंतर भीषण गर्मी को भी नजर अंदाज कर अपने कर्तव्य को पूर्ण मनोयोग से कर सेंटर पर एवम् आइसोलेशन में भर्ती व्यक्तियों को काढ़ा पीने के लिए मानसिक रूप से तैयार किया साथ ही उनके द्वारा सभी को यथोचित काउंसलिंग भी की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









