केआरएच के पास सड़क किनारे घायल मिली महिला की इलाज के दौरान मौत

May 26 2020

 ग्वालियर। सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिली महिला की नीम बेहोशी की हालत में रहते हुए अस्पताल में मौत हो गई। इसके सिर में चोट थी। डॉक्टर्स ने काफी कोशिश की कि महिला होश में आ जाए ताकि पता चल सके कि किसने उसके साथ यह हरकत की है पर महिला कुछ बोल ही नहीं सकी। इस घटना को 36 घंटे से भी अधिक का समय हो गया है पर पुलिस को अभी तक इस बारे में कुछ भी सुराग नहीं मिला है कि किसने महिला की ऐसी गत की और बाद में उसकी स्कूटी लेकर फरार हो गया। पुलिस महिला के मोबाइल की डिटेल निकलवाकर अब मामले की पड़ताल आगे बढ़ा रही है। घटना कंपू थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने पहले इस मामले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था जिसे अब हत्या में तब्दील कर दिया है।                
उल्लेखनीय है कि  रविवार की शाम महिला ममता चौहान अपने बच्चों से यह कहकर निकली थीं कि वह सराफा जा रही हैं। कुछ देर में आती हैं। जब काफी देर तक वह वापस नहीं आईं तो बच्चों ने फिर फोन लगाया तो उन्होंने कहा कि वे जल्द घर पहुंच रही हैं। फिर वह घर नहीं पहुंची। बाद में वह केआरजी कॉलेज के पास सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ी मिलीं तो उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया। जब अस्पताल पहुंचाया गया तब वह बेहोश थीं और बेहोशी की हालत में ही उन्होंने  मंगलवार की सुबह दम तोड़ दिया। ममता चौहान सिकंदर कंपू की रहने वाली थीं।              
इस मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। अब जबकि महिला की मौत हो चुकी है तो कंपू पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हम महिला की कॉल डिटेल तो निकलवा ही रहे हैं साथ ही उसके मूवमेंट वाले इलाकों के सीसीटीवी भी खंगाल रहे हैं। अभी इस पूरे मामले में कडिय़ां यहां-वहां बिखरी हुईं हैं पर जल्द ही इन कडिय़ों को समेटकर जब जोड़ा जाएगा तो मामला खुल जाएगा। महिला का पति मिहोना भिंड में रहते हुए मैरिज गॉर्डन का संचालन करता है।